Voice Of News 24
18 Aug 2024 23:22 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी थाने में पहुंचें पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना। वहां पहुंचकर किन-किन बिन्दूओं पर किया निरीक्षण? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा आज रविवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया तथा थानो पर हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
महराजगंज : सशस्त्र सीमा बल के नवजवानों का राखी से सजा हाथ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2024













