सिद्धार्थनगर : गौशाला में ही दो गौवंशीय पशु की मौत का विडियो हुआ वायरल, गायों को लेकर मुख्यमंत्री योगी के मंसुबे पर फिरता दिखा पानी

Voice Of News 24 

18 Aug 2024  16:18 PM

जोगिया (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के ब्लाक जोगिया अंतर्गत क्षेत्र में स्थित गौशाला में दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद मचीं सनसनी, जिसका विडियो हुआ वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कहा जाता है कि गायो का सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है, शायद यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गायों के रहने के लिए गौशालाओं पर जोर देकर उसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। लेकिन उसका असर किस तरह से गायों पर पड़ रहा है?और किह तरह गायों का सेवा किया जा रहा है? इन सभी सवालों का पोल एक वायरल विडियो ने खोलकर रख दिया है।

 

दरअसल वायरल विडियो जोगिया ब्लाक के अस्थायी गौशाला सिरसिया के ग्राम पंचायत नगरा पंचायत का बताया जा रहा है, जिसमें दो गौवंशीय पशु मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि भूख, प्यास व इलाज़ के अभाव में दोनों बेजुबानों की मौत हुई है। यदि ऐसा है तो मुख्यमंत्री द्वारा गौवंशीय पशुओं पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं आखिर कहां जा रहे हैं पैसे। दो गौवंशीय पशु भूखे प्यासे एवं इलाज के बिना तड़प-तड़प कर मर जा रहे हैं, कौन है? इसका जिम्मेदार। कागजों में इनके इलाज व चारे के नाम पर लाखों रुपय खर्च कर दिया जाता है, लेकिन यह इलाज और चारा केवल कागजों में ही सीमित रह जाता है। इन सभी मुद्दों और पहलुओं का पोल यह वायरल विडियो खोलता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं यदि गौशाला में साफ-सफाई के काम की बात करें तो जगह-जगह कचरे का अंबार लगा पड़ा है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह कोई गौशाला नहीं बल्कि कचरा घर है।एक वायरल विडियो ने योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए गए दावों की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

 

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.