सिद्धार्थनगर :मृतक युवक के परिजनों को पुलिस इंसाफ दिलाने के बदले पैसों से परिजनों के दिल का भरना चाहती है जख्म, मृतक युवक की मां ने लगाया आरोप

Voice Of News 24 

27 Jun 2024 23:26 PM

खेसरहा (सिद्धार्थनगर)

जनपद सिद्धार्थनगर के खेसराहा थाना क्षेत्रांतर्गत लमुईताल निवासी एक युवक की मृत्यु के बाद भी लापरवाह जिम्मेदार अधिकारी नहीं सुन रहे परिजनों की गुहार, इंसाफ के लिए परिजनों को रोड़ पर उतरकर करना पड़ा चक्का जाम। क्या है मामले की पूरी कहानी, पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

थाना खेसराहा के तलमुईताल में युवक के मृत्यु वाले मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर लगाए थे इंसाफ की गुहार, लेकिन खेसराहा थाने की पुलिस जबरन पैसों के बलबूते मृतक युवक के परिजनों के दिल का भरना चाहती है जख्म। युवक की मां ने लगाया आरोप। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता को युवक की मां ने बताया कि तहरीर देने पर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, थाने वाले पहले से ही विपक्ष के तरफ से रिश्वत लेकर जेब भर चुके हैं, तो कहां से करेंगे सुनवाई। युवक की मां ने कहा कि खेसराहा पुलिस इस मामले में पैसा देकर मामले को सुलझाने की बात कर रहे हैं।

परिजनों की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस की लापरवाही शायद सच्चाई को दबाना चाहती है। यदि ऐसा नहीं है तो आखिर परिजन शव को लेकर क्यों चक्का जाम करने पर तुले हुए हैं। स्थित को देखकर पुलिस की नाकामयाबी साफ-साफ झलक रही हैं।

अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आता है? और रिपोर्ट के बाद पुलिस की किस तरह की दिखेंगी रुझान?

siddhaarthanagar news