पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद हुआ रफूचक्कर

Voice Of Nwes 24 

19 Jun 2024 23:06 PM

खोराबार (गोरखपुर) 

जनपद गोरखपुर के अंतर्गत पति-पत्नी के विवाद ने दिल दहला देने वाला अंजाम बयां किया। दिल दहला देने वाले अंजाम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्रांतर्गत पति-पत्नी के विवाद ने ऐसा रुप ले लिया कि सुनने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। जिस मामले में आरोप है कि पति गुलाब ने पत्नी नेहा के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बार नहीं बल्कि कई बार डंडे से सिर पर मारने से नेहा खुन से लथपथ होकर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गई।

इस घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद पति मौके से ही फरारा हो गया। परिजनों की सूचना मिलते ही मौके पर खोराबार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने लगी, उसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *