अचेत अवस्था में पड़े युवक को वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता संदीप पाण्डेय की टीम ने फौरन सामुदायिक केन्द्र पहुंचाकर युवक के साथ डाक्टरों का भी जीत लिए दिल

Voice Of News 24 

17 Jun 2024 18:45 PM

निचलौल (महराजगंज) 

निचलौल प्रभारी संदीप पाण्डेय द्वारा युवक को समुदायिक केंद्र पहुंचकर दिल जीतने वाली खबर की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज यानी सोमवार को महाराष्ट्र से कमा कर आ रहा युवक घर पहुंचने से पहले ही निचलौल बस स्टेशन के पास गर्मी के कारण बेहोश हो गया। परिजनों को युवक की तबियत के बारे में कानों-कान भनक तक भी नहीं थी। लेकिन युवक की हालत को देखते हुए तत्काल वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के निचलौल प्रभारी संदीप पांडे ने अपने टीम दीपक वर्मा और ब्यूटी मोदनवाल समेत अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचकर सबसे पहले युवक के उपर पानी से छीटा मारे और जब युवक थोड़ा होश में आया तो उसे लेकर निचलौल सामुदायिक केंद्र पर पहुंच गए। कुछ देर के बाद जब उसकी स्थिति में सुधार होने लगी तो युवक समेत डॉक्टर ने भी वाॅयस ऑफ न्यू 24 के संवाददाता संदीप पाण्डेय सहित उनके अन्य साथियों द्वारा किए गए इस नेक कार्य का सराहना करने लगे।

अन्त में डाक्टरो ने वाॅयस ऑफ न्यूज 24 टीम के निचलौल प्रभारी संदीप पाण्डेय जी से अपील करते हुए बोले कि हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में आप और आपकी पूरी टीम इस तरह के सैकड़ों लोगों की मदद कर उनकी जिंदगी वापस लौटाने का अथक प्रयास करेगी।