ट्रैक्टर के रौंदने से युवक हुआ हादसे का शिकार, हालात गंभीर

Voice Of News 24 

17 Jun 2024 18:15 PM

महराजगंज (सिसवा) :

दरअसल रविवार को देर शाम सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर 11 राजाजीपुरम बेलवा चौधरी मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस के माध्यम से युवक को सीएचसी हाॅस्पिटल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले ली है।

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार युवक कुशीनगर जिले के थाना कप्तानगंज के ग्राम पोखारभिंडा निवासी बताया जा रहा है। जिसकी पहचान अवधेश कुमार (25) पुत्र राम प्रसाद के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक रविवार की शाम युवक बाइक से लक्ष्मीपुर जा रहा था कि अभी बेलवा चौधरी के पास ही पहुंचा तभी बलियावा की तरफ से मिट्टी लदी ट्रैक्टर के चपेट में आ गया जिससे बुरी तरीके से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *