शनिवार को भी आनंद नगर में कर्मचारियों का प्रर्दशन रहा जारी

Voice Of News 24 

15 Jun 2024 13:14 Pm

आनंद नगर (महराजगंज) 

दरअसल विगत कई दिनों से जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में कर्मचारी अपने समस्याओं की समाधान के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। आज शनिवार को भी कर्मचारियों का जारी रह प्रदर्शन। मामले की विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज वर्तमान समय में धरना प्रदर्शन का केन्द्र बना चूका है। कहीं सभासद अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं सफाईकर्मी अपनी समस्याओं को लेकर प्रर्दशन करते नजर आ रहे है।
पिछले कई दिनों से जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में सफाई कर्मी कर्मचारी अपनी वेतन संबंधी समस्याओं से जूझते हुए प्रर्दशन करने पर मजबूर हैं। पिछले दिनों की भांति आज शनिवार को भी कर्मचारियों का प्रर्दशन जारी रहा।

शनिवार को भी कर्मचारियों द्वारा भारी तादाद में सड़कों पर उतर कर हाथ में झाड़ू लिए एवं बैनर तले नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन को पिछले दिनों से और मजबूत बनाते हुए देखा गया।
अब देखने वाली बात यह है कि इन कर्मचारियों का प्रर्दशन कब-तक थमने के कागार पर आयेगा? और किन मुद्दों पर थमेगा प्रदर्शन? क्या उच्च अधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर धरना प्रदर्शन को विराम दिया जायेगा?, या जिम्मेदारो द्वारा जबरन इस प्रदर्शन को शान्त कराया जायेगा।