टी20 विश्वकप:भारत और कनाडा के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला आज

Voice Of News 24 

15 Jun 2024 11:07 AM

 

शनिवार को टी20 विश्वकप 2024 का भारत और कनाडा के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला।

भारत के सामने पहली बार टी20 विश्वकप में उतरेगी टीम कनाडा। जहां भारत लगातार अपनी चौथी जीत की तलाश में रहेगा, वहीं कनाडा भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के प्रयास में रहेगा। दोनों टीमों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शनिवार (15 जून) यानी आज भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं साद बिन जफर के कंधों पर कनाडाई टीम की रहेगी बागडोर।

रोहित शर्मा की कप्तानी में आज भारत की सलामी जोड़ी में हो सकता है बड़ा उलटफेर।

कनाडा के खिलाफ रोहित शर्मा अपना सकते हैं ओल्ड फॉर्मूला, संभवतः विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन में हो सकता है उलटफेर
क्योंकि इस मुकाबले में सबकी निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेंगी. कोहली मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में 1.66 के एवरेज से सिर्फ पांच रन ही बना पाए हैं.

भारत और कनाडा के बीच रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन।

भारत:- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

कनाडाः- आरोन जॉनसन, रवींद्र पॉल, निकोलस किरटॉन, परगट सिंह, जुनैद सिद्धिकी, नवनीत धालीवाल, रियान पठान, दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), डिल्लों हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन, कलीम सना, निखिल दत्ता, रिशिव रागव जोशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *