Voice Of News 24
15 Jun 2024 00:25 AM
अमेरिका की क्रिकेट टीम ने रच दिया है इतिहास। टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही अमेरिका की क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में जगह बना ली है। अमेरिका के ग्रुप में टेस्ट खेलने वाली तीन टीमें थीं। भारत ने इस ग्रुप से सबसे पहले सुपर-8 में जगह पक्का किया था। अब मोनांक पटेल की कप्तानी वाली अमेरिका की टीम भी सुपर 8 में पहुंच गई है।

अमेरिका के ग्रुप ए का अपना आखिरी मैच फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ खेलना था। बारिश की वजह से यह मुकाबला नहीं हो पाया और अमेरिका अगले राउंड में पहुंच गया।























