Voice Of News 24
11 Jun 2024 20:58 PM
महराजगंज
जनपद महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्रांतर्गत बहुआर में दिल दहला देने वाली खबर आई सामने, लड़की ने खुद दे दिया मुसीबत को दावत। किस तरह से लड़की ने खुद मुसीबत को लगा लिया गले, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
बड़े बुजुर्गो का कहना है कि जो दुनिया से नहीं हारता वह अपने से ही अक्सर हार जाता है। कुछ इसी प्रकार से जनपद महराजगंज में अपनी बेटी से हारा परिवार आज मुसीबतों से जूझता नजर आ रहा है।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि मंगलवार करीब दोपहर के समय निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर चौकी अंतर्गत निवासी शाहिदा (17) पुत्री अकबर संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब की घूंट लगा ली। तेजाब की घुंट लगा लेने से लड़की की हालात नाज़ुक बन गई। लड़की की हालात को देखते हुए परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र निचलौल ले गये, जहां चिकित्सकों ने लड़की की स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया। अभी वहां लड़की का इलाज चल रहा है।























