
Voice Of News 24

11 Jun 2024 20:43 PM
बलरामपुर
बलरामपुर जनपद से उज्जवला सेवा संस्थान से लोगों के दिलों को जीत लेने वाली खबर सामने आ रही है। खबर की पूरी सच्चाई क्या है, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
टीवी मरीज के दुख को दूर करने के लिए उज्जवला सेवा संस्थान ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए है। मंगलवार को अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में संस्थान अध्यक्षा ने 40 टीवी मरीजों को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि उज्जवला सेवा संस्थान 40 टीवी मरीजों की पोषण ,दवाई निशुल्क करने का जिम्मा उठाया है।

मंगलवार को उज्जवला सेवा संस्थान व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नगर के चिकनी मोहल्ला स्थित संस्थान कार्यालय पर टीवी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संस्थान अध्यक्षा मंजू तिवारी, प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी, जिला सीबी अधिकारी डा,अजय कुमार शुक्ला,डीईओ गणेश कुमार चौरसिया की उपस्थिति में 40 टीबी मरीजों को उज्जवला सेवा संस्थान ने गोद लिया। जिसमें श्रावस्ती के 15 तथा बलरामपुर के 25 मरीज शामिल हैं। जिला अध्यक्षता मंजू तिवारी ने कहा कि टीवी मरीज की सरकार दवा इलाज करती है लेकिन अगर संस्था व लोग आगे आए तथा उनकी मदद करें उनके खान-पान का ध्यान रखें तो उनकी जल्द ही स्वास्थ्य सुधर सकती है।

उन्होंने कहा कि उनका ढंग से ख्याल रखा जा सके इसलिए उन्हें गोद लिया गया है। प्रबंधक ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं सभी की होनी चाहिए। 40 टीवी मरीजों का उजाला सेवा संस्थान हर संभव मदद सहायता व देखभाल करके उनका पोषण करेगी। उज्जवला सेवा संस्थान के तरफ से टीवी मरीजों को फल फूल दवा आदि दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक नसीम अहमद सुपरवाइजर सूर्यमणि तिवारी सुपरवाइजर शिवेंद्र सिंह सीबीएस बी सुरेश सैनी, राजेंद्र चौधरी सूर्य प्रताप शर्मा मैनेजर डीएन सिंह, अकाउंटेंट विश्व प्रताप सिंह पवन शुक्ला अमर सैनी आकाश शुक्ला समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।







