एक तरफा कार्यवाही करना निचलौल थाना प्रभारी को पड़ा भारी, थाना प्रभारी समेत तीन लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज

Voice Of News 24 

07 Jun 2024 14:07 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल प्रभारी द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने के मामले में प्रभारी सहित तीन लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। प्रभारी द्वारा एक तरफा कार्यवाही करने की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दो वर्ष पहले निचलौल थाना पर भूमि विवाद के मामले में एक तरफा कार्यवाही करने पर वृहस्पतिवार को विशेष न्यायधीश एससी एसटी कोर्ट शाकिर हसन के आदेश पर तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक समेत तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस समय थाना प्रभारी देवरिया जिले के मदनपुर में तैनात है।

विशेष न्यायधीश एससी एसटी कोर्ट में वाद दाखिल कर पीड़ित सिद्धार्थ गौतम पिपराकाजी निवासी ने बताया कि मां तेरा देवी के नाम से खसरा संख्या 407 रकबा 0.190 हेक्टेयर भूमि से 0.0743 हेक्टेयर भूमि मेरे द्वारा खरीदा गया है, उक्त भूमि पर मेरा कब्जा भी है, फिर भी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मनमानी तरीके से अधिकार जमा रहा था। इस मामले में 3 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। इस दौरान जब पीड़ित नियत समय पर थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, और विपक्ष की तरफदारी करते हुए थाना प्रभारी द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई। पीड़ित को लाॅकअप में बैठाकर विपक्ष को सम्मान पूर्वक जाने दिया गया। और पीड़ित का चालान भी कर दिया गया।
इस मामले में पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन उनके द्वारा नजरांदाज कर दिया गया।
लेकिन जब पीड़ित द्वारा एससी एसटी न्यायालय में वाद दाखिल किया गया तो न्यायालय के आदेशानुसार थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह व सिपाही परमहंस गौड़, सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.