टी20 विश्व कप में विराट कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड, दिग्गज बल्लेबाज भी उनके करीब नहीं

Voice Of News 24 

01 Jun 2024 00:01 AM

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. टीम इंडिया के लिए दमदार बैटिंग करते हुए कई टीमों के खिलाफ शतक बनाया हैं. कोहली अब टी20 विश्व कप 2024 के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. कोहली के पास 27 हजार रन बनाने का मौका है. इसके लिए उन्हें 267 रनों की जरूरत है. कोहली वनडे, टेस्ट और टी20 हर फॉर्मेट में कमाल कर चुके हैं.

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में 35 वर्षीय बल्लेबाज एक बार फिर रनों की बरसात करते दिख सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 विश् व कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। दरअसल, वह 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

 

उनके अलावा पूरी दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 विश्व कप के इतिहास में इस अवॉर्ड को दो बार नहीं जीत पाया है। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी उनके करीब नहीं आते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.