माफिया मुख्तार अंसारी गैंगस्टर मामले में दोषी करार, कपिलदेव सिंह के हत्या के मामले में 14 साल बाद आया फैसला

Voice Of News 24

26 Oct 2023 23:31PM

Ghazipur MPMLA Court : गाजीपुर एमपीएमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार दे दिया है. कोर्ट ने मुख्तार को 2009 में कपिलदेव सिंह की हत्या के मामले मे दोषी करार किया है. लेकिन मुख्तार अंसारी पर अभी कोर्ट के द्वारा सजा का एलान नहीं हुआ है.2009 में कपिलदेव सिंह की हत्या के प्रयास का मामला था. मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर मामले में फैसला आज 14 साल बाद एमपीएमएलए कोर्ट से मामले में आज फैसला आया है.बता दें कि यह मामला 2009 में हुई हत्या और हत्या के प्रयास का है. जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में करंडा थाना क्षेत्र के कपिलदेव सिंह की हत्या हुई थी. इस मामले में बहस पूरी होने के बाद आज मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार दे दिया है।

मुख्तार अंसारी की मुश्किलों में और इजाफा

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई. गैंगस्टर एक्ट में दोषी करार दिए जाने पर मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता लियाकत अली ने बताया कि सजा का एलान 27 अक्टूबर को किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सजा के पक्ष पर बचाव पक्ष की भी दलील को अदालत सुनेगी. अधिवक्ता लियाकत अली ने बताया कि दूसरा आरोपी सोनू यादव अदालत में सशरीर मौजूद रहा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.