विश्व चैंपियन इंग्लैंड की हार का सिलसिला जारी, श्रीलंका ने 8 विकेट से धो डाला

Voice Of News 24

26 Oct 2023 22:40

 

श्रीलंका ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दूसरी जीत दर्ज की है. उसने अपने पिछले ही मैच में नेदरलैंड्स को हराया था. इस तरह उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार है. वहीं इंग्लैंड की 5 मैचों में ये चौथी हार है.चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 में एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका ने जबरदस्त अंदाज में इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदते हुए टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में जीत अपने नाम की. वहीं इंग्लैंड की 5 मैचों में ये चौथी हार है. बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 156 रन बनाए. फिर श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 26 ओवरों के अंदर हासिल कर लिया. श्रीलंका की इस जीत में तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा और ओपनर पथुम निसंका का अहम योगदान रहा.श्रीलंका के लिए ये लक्ष्य कभी भी ज्यादा मुश्किल नहीं दिख रहा था लेकिन शुरुआत उसकी भी अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में डेविड विली ने कुसल परेरा का विकेट हासिल कर लिया. वहीं छठे ओवर में फिर से विली ने कप्तान कुसल मेंडिस का विकेट भी झटक लिया. कप्तानी संभालने के बाद से ही मेंडिस के बल्ले से रन बनने बंद हो गए हैं. सिर्फ 23 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद लगा था कि इंग्लैंड कुछ कमाल कर सकता है या श्रीलंका के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पथुम निसंका और फॉर्म में चल रहे सदीरा समरविक्रमा (65 नाबाद) ने इंग्लैंड की वापसी की सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया. दोनों ने तेजी से बैटिंग की और अपने अर्धशतक पूरे किये. फिर 26वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर पथुम निसंका (77 नाबाद) ने बेहतरीन छक्का जमाकर टीम को 8 विकेट से यादगार जीत दिलाई. इस तरह श्रीलंका ने अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है, जबकि इंग्लैंड के लिए आगे बढ़ने के दरवाजे लगभग बंद ही हो चुके हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.