AAP सासंद संजय सिंह को कोर्ट से झरका ,3 दिन के लिए बढ़ी ईडी कस्टडी

Voice Of News 24

10 Oct 2023 17:51PM

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया.

ईडी ने संजय सिंह पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए उनकी हिरासत की अवधि पांच दिन बढ़ाने की मांग की, लेकिन दिल्ली की राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने 3 दिन की ही मंजूरी दी. ‘आप’ सांसद संजय सिंह को अब 13 अक्टूबर तो कोर्ट में पेश किया जाएगा.

संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में उनके आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद पिछले सप्ताह बुधवार शाम गिरफ़्तार किया गया था.

संजय सिंह ने ख़ुद पर लगाए गए आरोपों को ‘ग़लत’ बताया है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.