Voice Of News 24
20 Sep 2023 17:52PM
लखनऊ से एक भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल को घुस लेते एन्टी करप्शन टीम ने दबोच लिया, जानिये घुस की पैमाइश..
लखनऊ
उत्तर-प्रदेश में न जाने कितने रिश्वतखोर अफसर भरे पड़े हैं ?इसका आकलन करना आम लोगों के बस की बात नहीं।चंद हराम के रुपयों के खातिर अपने कोट के साथ विभाग का रसूख दागदार कर रहे हैं।इस प्रदेश के बस CBI और एन्टी करप्शन की ही हवा बह रही है।हर रोज नए-नए खुलासे हो रहें, लेकिन भ्रष्टाचार निवारण पर इसका तनिक भी असर नहीं पड़ रहा है।गोरखपुर के साथ-साथ पूर्वांचल में लगातार बैंकों से लेकर रेलवे विभाग तक जुड़े भ्रष्ट अफसरों की कमर जल्द ही CBI ने तोड़ी तो अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नया कारनामा एक घुसखोर लेखपाल साहब कर बैठे।
घुस लेते पकड़े गए लेखपाल का जल्द ही हुआ था तबादला,मोटे रकम की लगा बैठे थे लत,अब राम जाने क्या होगा?
विभागीय गलियों से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल का अभी जल्द ही यहाँ पोस्टिंग हुई है,लेकिन क्या करें जानते ही है जिनके मुँह लंबे चारे के स्वाद लग जाता है तो उन्हें सूखी घास नही जचती। पकड़े गए लेखपाल ने लखनऊ में जमीन की पैमाइश को लेकर पापी पेट के चलते रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
आपके लिए भी हम एक विशेष जानकारी अपने जरिये आप तक सांझा कर रहें है,जरूर पढ़ें..
एंटी करप्शन क्या काम है?
एंटी-करप्शन ब्यूरो राज्य कर्मचारियों के मामलों की जांच करता है और हर राज्य की अपनी अलग शाखा होती है, जो सार्वजनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार के मुद्दे से निपटती है। कई रिश्वत या भष्ट्राचार के ऐसे मामले होते हैं जो राज्य के बाहर के होते हैं या जिसका प्रभाव देश पर पड़ता है तो ऐसे मामलों की जांच सीबीआई भी कर सकती है।

इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक भू-माफिया या किसी भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ एंटी करप्शन मोबाइल नंबर UP के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एंटी-करप्शन पोर्टल यूपी पर दर्ज होने वाले शिकायतों पर करवाई करने के लिए Anti Corruption Bureau का गठन किया तथा इन्हें Anti Corruption Police भी कहा जाता है।













