पूर्वांचल में CBI की तिरछी निगाहें,PNB का मैनेजर रिश्वत लेते फंसी गर्दन,टांग ले गई CBI

CBI के हत्थे चढ़ा PNB का घूसखोर मैनेजर,घसीट कर ले जा रही CBI

Voice Of News 24

18 Sep 2023 01:21AM

कुशीनगर में पहुँचा CBI का हाथ, लखनऊ से आई CBI टीम ले गई साथ,4 घंटे तक PNBबैंक में चली छापेमारी,जानिए कहाँ का था मामला?

कुशीनगर,छितौनी

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में CBI की टीमों ने खूब विस्फोट कर रखा है।हर हफ्ते नए-नए मामलों को उजागर करने के CBI सफल साबित हो रही है।ताजातरीन मामला गोरखपुर रेलवे के एक अधिकारी के आवास और घर से करोड़ों के लूटखसोट का माल जप्त हुआ और CBI उसे उठा ले गई।वो मामला अभी नरम नही हुआ कि पड़ोसी जिले कुशीनगर के पहली बार नगर पंचायत बने छितौनी के पंजाब नेशनल बैंक में CBI की टीम ने दस्तक दी। सीबीआई की टीम पंजाब नेशनल बैंक की शाखा छितौनी में ब्रांच मैनेजर को लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। बैंक में सीबीआई की टीम ने 4 घंटे तक छापेमारी की और बैंक मैनेजर के भ्रष्टाचार के करतूत की जांच की। दबे जुबान चर्चा के मुताबिक बैंक मैनेजर के बैग से 85 हजार रुपए नगदी और रिश्तवखोरी के अन्य सबूत भी सीबीआई को जांच दौरान मिले हैं।

लंबे वक्त से घूसखोरी की शाख पर बैठा था शाखा प्रबंधक,अब कटेंगी सारे कारनामों की जड़े

नगर पंचायत छितौनी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ रघुवंशी के द्वारा खाताधारकों से विभिन्न कार्यों के लिए अवैध वसूली की जा रही थी। नगर पंचायत छितौनी निवासी प्रदीप पुत्र राजकुमार कुशवाहा ने 6 महीने पहले मुद्रा लोन के लिए बैंक में आवेदन किया। लेकिन आरोपी मैनेजर बहाना बनाकर लोन देने के लिए दौड़ाता रहा।फिर मामला ही कुछ और हो गया और मैनेजर की गर्दन CBI के हाथ मे फंस गई।


मैनेजर के मुंहमांगी रकम से तंग आकर ग्राहक ने किया शिकायत, फिल्मी अंदाज में पहुँची CBI टीम

मैनेजर के घूसखोरी से परेशान प्रदीप जब बैंक के चक्कर काटते-काटते थक गए तो मैनेजर ने सितंबर माह में लोन देने की बात कही, लेकिन इसके बदले मैनेजर ने 30 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर चढ़ावे की मांग कर ली। रिश्वत की मांग सुनकर प्रदीप ने रिश्वत देने के लिए हाँ तो भर दी, लेकिन इसकी शिकायत सीबीआई लखनऊ में कर दी।
लखनऊ से आई सीबीआई की टीम बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर अपने टांग ले गई।


*CBI ने खंगाला सारा बैंक,मिले सबूतों और अहम कागजातों के साथ साहब को भी टांग ले लखनऊ

टीम ने बैंक में जुटाए साक्ष्य के बाद बीते इसी शनिवार को दोपहर रिश्वत की रकम से तीन हजार कम लेकर प्रदीप ब्रांच मैनेजर को देने पहुंचा। इस दौरान सीबीआई टीम ने ब्रांच मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने 4 घंटे बैंक में छापेमारी कर भ्रष्ट मैनेजर के भ्रष्टाचार के सबूतों को जुटाया।

घूसखोर मैनेजर के घर और अन्य ठिकानों पर भी होगी छापेमारी,अब न जाने कैसे दिन देखने पड़ेंगे मैनेजर को

इस दौरान सीबीआई को ब्रांच मैनेजर के पास से लाखों रुपए की नगदी और अन्य सबूत भी बरामद हुए हैं। टीम जांच करने के बाद ब्रांच मैनेजर को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई। इस दौरान सीबीआई मीडिया और आम लोगों के सामने बयान देने से बचती रही।सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचार के आरोपी मैनेजर सौरभ के घर और उसके विभिन्न ठिकानों पर भी सीबीआई छापेमारी करेगी।अब जाने कौन-कौन से नोट और काले कारनामे उजागर होंगे ये तो ऊपर वाला ही बता सकता है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]