सिद्धार्थनगर: सीडीओ ने किया जोगिया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों को ब्लॉक परिसर में सफाई रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश

Voice of news 24

21 Aug 2023 20:18PM

सिद्धार्थनगर

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने जोगिया ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के समय अरूण कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। कार्यालय परिसर में पीछे की तरफ़ साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया l कार्यालय में लेखा, स्थापना पटल सहित सभी पटल एवम मनेरगा सेल में पत्रवली/अभिलेखों के रख रखाव का अवलोकन किया गया l ग्रांट रजिस्टर अपूर्ण पाया गया l खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रांट रजिस्टर के सभी पार्ट पूर्ण कराकर स्वयं अवलोकित करें l मनरेगा सेल में ग्राम पंचायत गोनहा में तिर्रु के घर से प्रकाश गिरि के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की पत्रावली का अवलोकन किया गया l फाइल में मस्टररोल पर श्रमिक की उपस्थिति एवम श्रमिक के अंगूठा का निशान के साथ नाम अंकित करने तथा सभी बिल को पास एंड कैंसल करने के निर्देश दिया गया l लेखा सहायक को निर्देशित किया गया कि आयुक्त, ग्राम्य विकास महोदय द्वारा निर्गत भुगतान से पूर्व 8.4.9 चेक लिस्ट के अनुसार पत्रावली एवम अभिलेख तैयार करें

विकास खण्ड कार्यालय के उपरान्त ग्राम पंचायत बांकी के ग्राम धोबहा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिट्टी पटाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया l परिसर में मिट्टी पटाई कार्य कराया जा रहा है l मस्टररोल के अनुसार 62 श्रमिक नियोजित किए गए है, परन्तु मौके पर सभी श्रमिक उपस्थित नही पाए गए l ग्राम रोजगार सेवक द्वारा बताया गया कि नाग पंचमी का त्योहार होने के कारण कुछ लोग काम पर नहीं आए है l निर्देशित किया गया कि
मस्टररोल पर उपस्थित श्रमिक का एमएमएस कराया जाय l सीआईबी बोर्ड नही लगाया गया है, ग्राम सचिव व ग्राम रोज़गार सेवक को निर्देशित किया गया कि सीआईबी लगाना सुनिश्चित करें l