चंद्रयान 3: इसरो ने सोशल पोस्ट में लिखा, “वेलकम बडी”,

Voice of news 24

21 Aug 2023 19:01PM

इसरो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “वेलकम बडी! सीएच-2 के आर्बिटर ने सीएच-3 एलएम का विधिवत स्वागत किया.”

चांद की ओर भेजा गया रूस का स्पेसक्रॉफ्ट लूना-25 रविवार को क्रैश हो गया था. इसकी भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी. चंद्रयान-3 भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. रूस के मिशन की नाकामी के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर हैं.

भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 संभवत: 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतर सकता है.

इसरो ने बताया है कि लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.