https://www.youtube.com/watch?v=O6FxcQVxgsM
Voice of news 24
21 Aug 2023 18:32PM
सनातन धर्म में सावन को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि शिव साधना के लिए उत्तम दिन माना जाता हैं इस माह पड़ने वाले सोमवार को सावन सोमवार के नाम से जाना जाता हैं जो कि भोलेनाथ की कृपा और साधना के लिए श्रेष्ठ दिन माना जाता हैं इस पवित्र माह में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी विशेष हैं इस बार नाग पंचमी का त्योहार आज यानी 21 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जा रहा हैं सावन सोमवार के दिन नाग पंचमी पड़ने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया हैं।

सावन मास में सोमवार के व्रत और इस दिन शिव के पूजन का अलग ही महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना व उपासना से भक्त को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ती होती है। इस बार तो सोमवार को नाग पंचमी होने से अद्भुद संयोग बन रहा है।
यही कारण है कि सोमवार सुबह से शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। श्रद्धालु शिव की आराधना के साथ ही नागदेवता को भी पूज रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार का नाग पंचमी होने पर शिव और नागदेवता के अभिषेक करने से मन को सुख मिलता है और वैभव बढ़ता है। इस अद्भुत संयोग को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में आसपास पुलिस बल तैनात।























