एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान,जानिए किसे मिला मौका तो किसका कटा पत्ता ?कब पाकिस्तान से है पहली मैच की शिकस्त?

Voice of news 24

21 Aug 2023 14:13PM

आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं शामिल हैं। बता दें कि एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है।

एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का खाका उस तरह से है :- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या(उपकप्तान) रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा,तो वही संजू सैमसन बैक अप खिलाड़ी के तौर पर रखा गया हैं।इस टीम के साथ भारत अपनी अभियान की शुरुआत 02 सितम्बरको कैंडी में पाकिस्तान से भिड़ेगा,इस बार श्रेयस अय्यर ,राहुल,ईशान किशन और सूर्या को भी शामिल किया गया है ,तो वही वेस्टइंडीज के दौरे पर गए तिलक वर्मा को बेहतर प्रदर्शन के लिए मौका दिया गया।भारतीय शानदार स्पिनर चहल और अश्विन को टीम में जगह नही मिल सकी।

#BCCI #TeamIndia #RohitSharma #ViratKohli #IndianSquad #AsiaCup2023