Voice of news 24
26Mar2023 18:25
महराजगंज
क्षेत्र में बच्चो को बेहतर शिक्षा देनी मेरी पहली प्राथमिकता, बच्चों को मोबाइल फोन से रखे दूर_मीना अधमी
महराजगंज। जिले के कोल्हुई क्षेत्र में स्थिति मदर मरियम ग्लोबल स्कूल खरहरवा,कोल्हुई में वार्षिक प्रगति दिवस आज आयोजित की गई। जबकि मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष महेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि शमा अधमी रही l सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किए l
मुख्य अतिथि महेंद्र यादव ने बताया की चाहे खेल कूद हो अथवा अंतरिक्ष विज्ञान, हमारे देश की महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। वे आगे बढ़ रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। यह जरूरी है कि हम स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझें। जब कई कार्य एक समय पर करने की बात आती है तो महिलाओं को कोई नहीं पछाड़ सकता। यह उनकी शक्ति है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि शमा अधमी ने कहा कि शिक्षा के बिना बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता है इसलिए देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा सुलभ होनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें स्कूल चलें हम, सोशल मीडिया नाटक, समूह नृत्य आदि कायंक़म प्रस्तुत कर बच्चों ने अपनी श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन किया। और सम्बोधन में कहा की पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है l
जबकि विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर नदीमअधमी ने अपने संबोधन में” शिक्षा को भविष्य का पासपोर्ट” बताया उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए ग्रामीण बच्चों की उत्तम शिक्षा अति आवश्यक है l
जबकि स्कूल की निर्देशिका डा0 मीना अधमी अपने सम्बोधन में कहा की बच्चों एवं अभिभावकों को बताया कि मध्यम वर्गीय लोगो के लिए शिक्षा एक ऐसी टॉनिक है जो उनके भविष्य को संवार सकता है. फिल्ड चाहे कोई भी हो शिक्षा ही बच्चो को शिखर तक पहुंचा देता है l और कहा की बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए मोबाइल फ़ोन से रखे दूर l विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यवहार प्रगति का द्योतक है वही प्रबन्धक ने मीडिया के लोगों को सम्मानित भी किया l
जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया l छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों को अपनी कुर्सियों पर चिपके रहने पर मजबूर कर दिखे l आकर्षण स्वागत गीत, एक तू ही भरोसा व मन की वीणा जैसे ईश्वर भक्ति गीत, संगीत-नृत्य,मोबाइल एक खतरा एवं बालिका शिक्षा नाटक प्रमुख रही ।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं व अभिभावकगणों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया।
जबकि संचालन विद्यालय की अध्यापिका ज्योति यादव ने किया l
इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक अमित अग्रवाल, सुप्रिया , प्रियंका, स्त्यप्रकाश,स्वाति, स्वाति, अभिलाष, प्रभाकर, बंदना, सपना,अब्दुलरहमान, आशीष आदि समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं समस्त स्कूल के कर्मचारी मौजूद रहे।























