सिद्धार्थनगर:एसएसबी व प्लान इंडिया की टीम द्वारा गोष्ठी कर बॉर्डर क्षेत्र में बाल तस्करी की रोकथाम हेतु किया गया जागरूक

Voice of news 24

24Mar2023 22:36PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर:जनपद सिद्धार्थनगर के थाना शोहरतगढ़ अन्तर्गत खुनवां पुलिस चौकी पर बाल तस्करी की रोकथाम व आपसी समन्वय बनाये रखने हेतु पुलिस, एसएसबी व प्लान इंडिया के सदस्यों की संयुक्त टीम गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान प्लान इंडिया के सदस्यों द्वारा ऑटो ड्राइवर, वेंडर व अन्य संस्थाओ को बॉर्डर क्षेत्र में बाल तस्करी रोकने हेतु जागरूक किया गया । चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि उन्हे किसी भी व्यक्ति पर अगर संशय हो तो तत्काल पुलिस/एसएसबी अथवा लोकल संस्थाओ को तत्काल सूचित करे ताकि ऐसे प्रकरणों में तात्कालिक कार्यवाही की जा सके । एसएसबी 43वीं बटालियन टीम द्वारा मानव तस्करी की वर्तमान स्थिति को साझा कर प्रतिदिन इस तरह की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रांसपोर्टरों, ऑटो ड्राइवर व वेंडरो की भूमिका से अवगत कराते हुये इस पर अंकुश लगाने के लिये उनके वाहनों से आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये संस्थाओं को सूचित किये जाने हेतु अपील की गयी । इसके साथ प्लान इंडिया ने सभी को प्रोटेक्ट प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में बाल शोषण की सम्भावनाये ज्यादा होती है इसलिए हम सभी को मिलकर इन मुद्दों को चिन्हित करके काम करने की जरुरत है । सरकार द्वारा चलायी जा रही हेल्पलाइन सुविधाओं 112, 139, 1098, 1090,1930, 1903 के बारे में बताया ।


उक्त बैठक में खुनुवा चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान, एसएसबी 43वीं बटा. सब इंस्पेक्टर दर्शनलाल, नेपाल संस्था (पीआरसी) से सुनीता के सी, ग्राम प्रधान खुनुवा संजय कुमार, प्लान इंडिया से प्रसून शुक्ल, हरिकेश दुबे, रूपा उमर व ऑटो ड्राइवर तिलकराम, दिलीपकुमार, बब्लू, बेचन व अन्य आमजनमानस उपस्थित रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.