रामनगर मे आवास के नाम पर धनउगाही के वायरल वीडियो मे नया मोड़,जांच करने गांव पहुंची टीम, लाभार्थियों ने टीम के सामने किसी भी प्रकार के धनउगाही से साफ किया मना

Voice of news 24

23Mar2023 19:01PM

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रामनगर गांव मे वायरल वीडियो पर आज जांच करने ब्लॉक की टीम शिकायतकर्ता के घर पहुची और पंचायत भवन पर सभी आवास के लाभार्थियों को बुलाकर धनउगाही के बारे मे पूछताछ किया,जिसमें लाभार्थियों ने टीम के सामने किसी भी प्रकार के धनउगाही से साफ मना कर दिया! लोगों ने यहा तक बताया कि राजनीतिक द्वेषवस वीडियो किसी ने बनाकर वायरल किया है!

टीम ने शिकायतकर्ता आरती के घर जाकर पूछताछ किया,जिसमें शिकायतकर्ता के बात से कुछ स्पष्ट नहीं हो सका, कि आवास के नाम पर पैसा लिया गया है!

मामले मे टीम ने गांव के सभी आवास लाभार्थियों से पंचायत भवन मे बैठक कर पूछताछ किया कि क्या कोई आवास के पात्र लाभार्थियों से किसी ने पैसा लिया है,जिसपर सभी ने किसी प्रकार की धनउगाही से साफ मना कर दिया!

हालांकि शिकायतकर्ता आरती से जब पूछताछ की गई तो वो भी अभी कोई स्पष्ट ज़वाब नहीं दे पाई!

बता दे कि कुछ दिनों पहले लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रामनगर मे प्रधानमंत्री आवास मे एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आवास के लाभार्थी के घर पैसा गिनने का वीडियो वायरल हो रहा! बताया जा रहा वो व्यक्ति प्रधान का भाई है गौतम पासवान है!

मामले मे जब गौतम पासवान से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके गांव के परिचित आरती के घर गए थे,और आवास के नाम पर पैसा लेने की बात सरासर झूठ है!राजनीतिक द्वेषवश किसी ने गलत आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है,वो अपनी जेब से, अपना ही पैसा, वही पर गिनकर अपने निजी काम के लिए किसी दूसरे को दिए है जिसका मौके पर किसी ने गलत वीडियो बना कर फैला दिया!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.