महिला सशक्तिकरण के तहत थाना मोहाना परिसर में कलाकारों द्वारा अभिनय प्रस्तुति कर दी गई जानकारी

Voice of news 24

18Mar2023 21:51PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर:अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में थाना मोहाना पर कुछ कलाकारों के माध्यम द्वारा महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी देने का नाटकीय प्रदर्शन किया गया जो कि जागरूकता अभियान की एक नई पहल है । नाटक में अभिनय प्रस्तुति कर बताया गया की महिलाए 1090 पर कॉल करके अपनी किसी भी समस्या जैसे छेड़खानी आदि को दर्ज करा सकती है जिसमे पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला के पास पहुंचकर उस की सहायता करती है । इस दौरान थानाध्यक्ष मोहाना और थाना स्थानीय के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण व थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.