Voice of news 24
18Mar2023 21:47PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर:अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व जयराम, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ कुशल निर्देशन में व पंकज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में आज दिनांक 18.03.2023 को शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/2023 धारा 457/380 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को धन्धरा पुल से गिरफ्तार कर चोरी का ₹ 3020/- नगद व रिंच, पेचकस, स्पेनर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर धारा 411 भा0द0वि0 का बढोत्तरी कर अभियुक्तगण व बाल अपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.मेराज पुत्र नशीर मोहम्मद नि0 बेनीनगर थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.विशाल गुप्ता उर्फ बन्टू पुत्र कृपाल नि0 बसन्तपुर थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.01 बाल अपचारी
बरामद माल का विवरण-
1.3020/- ₹ नगद
2.01 अदद पेचकस
3.01 अदद 13 खाना रिंच
4.01 अदद स्पेनर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 अमित कुमार शाही, थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.हे0का0 कनिक लाल मल्ल, थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.हे0का0 चन्द्रशेखर यादव, थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.का0 दुर्गेश कुमार, थाना शोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर ।























