बिजली विभाग का हड़ताल जारी,बिजली के लिए तरस रहे लोग

Voice of news 24

18Mar2023 18:56PM

महराजगंज

बिजली निगम के कर्मियों के 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी है,जगह जगह विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस बल तैनात है,फिर भी प्रशासन को फॉल्ट जुड़वाने मे पसीने छूट रहे!विद्युतकर्मी अपनी मांगों पर डटे हुए है,कोल्हुई,लक्ष्मीपुर,अड्डा बाजार,एकसांड़वा ,पैसिया,समेत सैकड़ों गांवो मे विद्युत वयवस्था चरमरा गई है,कहीं बिजली कुछ जगहों पर मिल भी रहीं है तो नाममात्र का,बिजली आ रहीं जा रहीं,जगह-जगह फॉल्ट से लोग परेशान है,क्योंकि उनको बनाने के लिए कोई बिजलीकर्मी मौजूद नहीं है!लोगों के विद्युत संसाधन पूरी तरह बिना बिजली केअभाव मे प्रभावित हो रहा,घर में लोगो को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है,उद्योग धंधों पर भी खासा असर देखा जा रहा !

पानी की सप्लाई प्रभावित हुई

दूसरी तरफ अस्पतालों में भी बिजली सप्लाई न होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग ढिबरी युग को याद कर उजाले के लिए प्रयोग किये जाने वाले लैम्प आदि का सहारा लेना शुरू कर दिए हैं। जिले के नौतनवा, सोनौली, निचलौल, फरेन्दा, घुघली, पनियरा,परतवाल, सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग आक्रोश व्यक्त करने लगे हैं। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के कारण पानी सप्लाई प्रभावित हुई है।