भारतीय नौसेना ने दिवगंत जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

Voice of news 24

16Mar2023 12:10PM

 

देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की 65वीं जंयती है। वह हमारे बीच भले ही नही है लेकिन उनकी वीरता और बहादुरी के किस्से जुंबा पर हैं। सीडीएस बिपिन रावत की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना ने जनरल बिपिन रावत की स्मृति में दो ट्राफियां स्थापित करने की घोषणा की है। नौसेना ने गुरुवार को दिवंगत जनरल की 65वीं जयंती की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की थी।

पहले स्थान पर रहने वाली महिला अग्निवीर प्रशिक्षु’ के लिए रोलिंग ट्रॉफी

जनरल बिपिन रावत ‘योग्यता के समग्र क्रम में पहले स्थान पर रहने वाली महिला अग्निवीर प्रशिक्षु’ के लिए रोलिंग ट्रॉफी। यह ट्रॉफी नौसेना प्रमुख द्वारा 28 मार्च, 2023 को नौसेना अग्निवीरों के पहले बैच की ‘पासिंग आउट परेड’ के दौरान इसके प्रमुख नाविक प्रशिक्षण केंद्र, आईएनएस चिल्का में दी जानी है।

दूसरी ट्रॉफी जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी 

नेवल वॉर कॉलेज (एनडब्ल्यूसी), गोवा में नेवल हायर कमांड कोर्स (एनएचसीसी) कर रहे ‘मोस्ट स्पिरिटेड ऑफिसर’ के लिए जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी दी जाएगी

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.