ट्रेडिंग एप के माध्यम से फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशि को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने शिकायतकर्ता के खाते में कराया वापस

Voice of news 24

14Mar2023 22:52PM

 

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल सुबाष यादव व टीम साइबर सेल द्वारा राज कुमार निवासी डहरा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए राज कुमार के खाते में सम्पूर्ण धनराशि रूपये 61000 /- वापस कराये गए ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
शिकायतकर्ता राज कुमार निवासी डहरा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर से ट्रेडिंग एप के माध्यम से कुल शनराशि ₹61,000 /- का फ्रॉड हो गया । शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया l उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दी गई तथा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल टीम की मदद से कार्यवाही करते हुए दिनांक 13/03/2023 राज कुमार के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹61,000/- वापस कराया गया । साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए राज कुमार द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम-
01- निरीक्षक सुबाष यादव, प्रभारी साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
02- उप निरीक्षक हरीओम कुशवाहा, साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
03- मुख्य आरक्षी अतुल चौबे साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर ।
04- आरक्षी अजय यादव साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर ।
05- आरक्षी आशुतोष जायसवाल साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर l
06- आरक्षी राहुल मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर l
07- आरक्षी शिवम् मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर l

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.