Voice of news 24
03Mar2023 17:15PM
सिद्धार्थनगर:

अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा थानावार कराये गए पब्लिक अप्रूवल रेटिंग/सर्वेक्षण के अन्तर्गत अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के सफल पर्यवेक्षण में जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त थानों के पुलिस की कार्य प्रणाली ट्विटर, डॉयरेक्ट पोल, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, आईजीआरएस एवं जनपद के समस्त थानों पर पंजीकृत अभियोगों (प्रथम सूचना रिपोर्ट/एनसीआर) के सम्बन्ध में माह जनवरी, 2023 की कार्यप्रणाली की वोटिंग में जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त थानों को डायरेक्ट पोल पर 5614, ट्वीटर पोल पर 3798, वादियों द्वारा पंजीकृत कराए गए एफ0आई0आर0/एन0सी0आर0 पर 207, पासपोर्ट और चरित्र प्रमाणपत्र में 1673 व आई0जी0आर0एस0 में 343 व्यक्ति कुल 11635 व्यक्तियों द्वारा अपना-अपना फीड बैक दिया गया । जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त थानों के कार्यों का थानावार मूल्यांकन कराया गया, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करके थाना शिवनगर डिड़ई प्रथम स्थान, थाना लोटन दूसरे स्थान व थाना पथरा बाजार तृतीय स्थान पर रहें, इसी प्रकार क्रमशः 04. थाना मोहाना, 05. महिला थाना, 06. थाना जोगिया उदयपुर, 07. थाना गोल्हौरा, 08. थाना बांसी, 09. थाना खेसरहा , 10. थाना सिद्धार्थनगर, 11. थाना कठेला समय माता, 12. थाना इटवा, 13. थाना उसका बाजार, 14. थाना कपिलवस्तु, 15. थाना चिल्हिया, 16. थाना डुमरियागंज, 17. थाना त्रिलोकपुर, 18. थाना शोहरतगढ़, 19. थाना मिश्रौलिया, 20. थाना ढ़ेबरुआ, 21. थाना भवानीगंज स्थान प्राप्त किया है।














