ज्वेलर्स के दुकान में शटर तोड़कर चोरी क्षेत्र में मचा हड़कंप

Voice of news 24

21 Feb 2023 22:39PM

कोल्हुई (महराजगंज)

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर स्थित पीहू ज्वेलर्स नामक दुकान पर बीती रात चोरी हो गई जहा चोरी ने लाखों के जेवरो पर हाथ साफ कर दिया। घटना के कारण क्षेत्र में दहशत मच गई है। फूलमनहा निवासी स्वर्णकार सतीश वर्मा पुत्र अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि वह पांच महीने पहले कोल्हुई क्षेत्र के बभनी में दुकान खोले है। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार को सुबह 9 बजे जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे वहा का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के शटर का दोनो ताला टूटा हुआ था और अंदर के लॉकर का भी ताला टूटा हुआ मिला। दुकानदार ने बताया करीब डेढ़ लाख का सोने और चादी का सामान चोरी हुआ है जिसकी शिकायत उन्होंने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर की है।

एसओ कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रहीं है ,मुक़दमा अभी पंजीकृत नहीं हो पाया है!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.