Voice of news 24
20Feb2023 23:29 PM
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में भारत ने आयरलैंड को डकवर्थ-लुइस (DLS) मेथड से 5 रन से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के केबेरा स्थित मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। ओपनर स्मृति मंधाना के करियर बेस्ट 87 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए।

जवाब में आयरलैंड ने 8.2 ओवर तक 54 रन बना लिए थे, तभी बारिश होने लगी। टीम इंडिया DLS मेथड में 5 रन आगे थी। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और भारत मैच जीत गया।























