अधिकारियों की उदासीनता का शिकार पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण, सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत धानी बाजार में कुछ माह पहले पाइप लाइन का काम किया गया था लेकिन अभी भी घरों तक नहीं पहुंचा पेयजल की सप्लाई

Voice of news 24

20Feb2023 23:09PM

धानी

सरकार की योजना जल जीवन मिशन जो गांव गांव घर घर पाइप लाइन का काम किया जा रहा है। धानी बाजार मे कुछ माह पहले पाइप लाइन का काम किया गया था । लेकिन अभी भी घरो तक नहीं पहुंचा पेयजल की सप्लाई

महराजगंज के धानी क्षेत्र कानापार मे जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर पानी   पहुंचा जा रहा है। सरकार करोड़ों खर्च कर रही है की हर घर तक पानी पहुच सके। धानी बाजार की जनता को स्वच्छ पेयजल के लिए पानी की पाइप लाइन की सप्लाई हर घर दिया गया है । सप्लाई दिये हुए आठ माह से अधिक का समय होगया है। लेकिन अभी तक सप्लाई का पानी घरो तक नहीं पहुच रहा है। जहां काम भी हुआ पर ठीकेदार की मनमानी माने या विभाग के अधिकारीयों की कार्य के प्रति उदासीनता धानी बाजार के कस्बे मे आधी दूर तक ही पेयजल की सप्लाई हो रही है।

वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की टीम जब ग्रामीणों से हाल जाना तो ग्रामीणों ने बताया की लगभग 8 माह से ज्यादा का समय हो गया है। कभी पानी सप्लाई नहीं आया है बहुत ही दिकत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम मे पानी की बहुत ही दिकत हो जाती है।
जहां सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है की गांव गांव घर घर पानी पहुंचा जा सके लेकिन जिमेदार अधिकारियों के उदासीनत का कारण है की योजना का लाभ नहीं मील पा रहा है।जब जेई जलक अभिषेक वर्मा से फोन पर बात करना चाहा तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र बाहर बता रहा था ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.