बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण धान और अन्य फसलों को पहुंचे भारी नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रध्वज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डिबाई को एक ज्ञापन सौंपा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण धान और अन्य फसलों को पहुंचे भारी नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रध्वज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डिबाई को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि असमय और लगातार हुई बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विशेष सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग
किसान संगठन ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और उपजिलाधिकारी की टीमों को उनके क्षेत्रों में भेजकर बर्बाद हुई फसलों का स्थलीय निरीक्षण कराए। साथ ही प्रत्येक प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा इस प्रक्रिया में लापरवाही बरती जाती है या रिश्वत की मांग की जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
15 दिन की चेतावनी
संगठन ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिला, तो भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रध्वज धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। ज्ञापन पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गजेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कोयंबटूर में फिल्मी अंदाज में तस्करों पर एक्शन: कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा जांबाज पुलिसकर्मी, 300 किलो प्रतिबंधित गुटखा बरामद pic.twitter.com/YYIIDv1TcA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












