कांक्षेश्वर नाथ मंदिर मे श्रद्वालुओ ने किया जलाभिषेक मांगी मन्नते

Voice of news 24

18 Feb 2023 22:33PM

धानी बाजार                                   

शिवरात्रि के अवसर पर धानी क्षेत्र मे स्थित मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्वालुओ ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। क्षेत्र के धानी बाजार मे स्थित प्रसिद्ध कांक्षेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। लोग प्रात काल से लाईन में लगकर जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक कर रहे थे । यहां पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के जनपदों सिद्धार्थनगर गोरखपुर और संतकबीरनगर के भक्तगण आते है । शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का भी आयोजन किया गया । इस दौरान मेला परिसर में थानाअध्यक्ष वृजमनगंज अजीत प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी धानी मनोज कुमार यादव मय फोर्स सुरक्षा मे लगे रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.