Voice of news 24

17 Feb 2023 21:31PM

लखनऊ
लखनऊ में शुक्रवार को सीएम आवास के बाहर बम मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के जगहों पर छानबीन की जा रही है। मौके अधिकारी पहुंच चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय में बम मिलने की फर्जी सूचना दी गई थी। एक फर्जी कॉल के चलते पुलिस टीम ने जांच की थी। इसको लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बाद एक फोन से मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम प्लांट करने की सूचना आई थी। जिसके बाद लखनऊ मध्य की पुलिस टीम के साथ एलआईयू, जांच एजेंसी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।रीब एक घंटे की पड़ताल के बाद बम न मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।














