भारत नेपाल सीमा सोनौली मे जांच के दौरान कस्टम विभाग ने पकड़ा विदेशी सिगरेट

Voice of news 24

17 Feb 2023 12:57PM

सोनौली

गुरुवार को सोनौली वार्डर पर स्थित लैड कस्टम कार्यालय के बैरियर पर कस्टम आधीक्षक एके पटेल अरविंद कुमार श्रीवास्तव निरीक्षक रामशरण गुप्ता हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर तिवारी नेपाल जाने और नेपाल से भारत आने वाले वाहनो की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार दिल्ली का नम्बर कि थी जो भारत से नेपाल जा रही थी। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा मे विदेशी निर्मित सिगरेट वरामद हुआ। कार समेत चालक को अधिकारियों ने हिरासत मे ले कर पुछताछ शुरु कर दिया कार चालक ने अपना नाम हमिद अली निवासी दिल्ली वाताया वरामद की सिगरेट की किमट लगभग 6 लाख आकी जा रही है। इस मामले में कार्यवाही कि जा रही है ।