Voice of news 24

15 Feb 2023 17:35PM

टीम इंडिया अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के बाद यह कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारत ने टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। वनडे और टी-20 में भारतीय टीम पहले से नंबर-1 पोजिशन पर है।
भारत के टेस्ट में 115 पाॅइंट्स हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 111 पाॅइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है














