Voice of news 24

09Feb2023 23:12PM
पनियरा
सौरहा के बाहिलपार निवासी 70वर्षीय सुग्रीव का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर एक झोपड़ी में मिला। वह बुधवार की रात में गांव के बाहर अपनी घर में सोने गया था। सुबह घर पर मृत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र दीपलाल ने बताया कि शाम को उसके पिता खाना खाकर सोये थे, सुबह चारपाई पर मृत मिले। उसने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।













