महराजगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Voice of news 24 

09Feb2023 23:04PM

एक बाइक पर सवार थे चार युवक दो की हालत गंभीर

महराजगंज_
निचलौल में बुद्धवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 2 बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 युवको की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यह सड़क हादसा महराजगंज-निचलौल मार्ग पर हुआ।एक बाइक पर सवार थे चार युवक
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल महराजगंज मार्ग पर रात में एक भीषण मार्ग दुर्घटना हुई है। जिसमें एक बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को लोगों की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।

दो युवकों जिला अस्पताल रेफर
अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमहौली निवासी बताए जा रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.