जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के पेट हुआ दर्द पहुंचे जिला अस्पताल,

Voice of news 24

08Feb2023 23:03PM

महराजगंज

महराजगंज जिला जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें दोपहर करीब दो बजे पेट व कमर दर्द की शिकायत हुई। जेल प्रशासन ने कारागार के अंदर ही डॉक्टर को दिखाया। लेकिन लाभ न मिल पाने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने जांच किया। लगभग डेढ़ माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं। चिकित्सकों के सुझाव पर उन्हें बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचा कर अल्ट्रासाउंड कराया गया।इरफान सोलंकी का अल्ट्रासाउंड हुआ। जांच रिपोर्ट में पता चला कि दोनों किडनी में पथरी है। लेकिन साइज छोटा है, इसलिए डॉक्टरों ने दवा देकर रवाना कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुताबिक सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे। जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था।इरफान सोलंकी का अल्ट्रासाउंड हुआ। जांच रिपोर्ट में पता चला कि दोनों किडनी में पथरी है। लेकिन साइज छोटा है, इसलिए डॉक्टरों ने दवा देकर रवाना कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]