Voice of news 24
30Jan2023 14:40PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के श्यामदेउवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप का आरोप गांव के ही युवक पर लगा है। नाबालिग लड़की 2 माह से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। लड़की का इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। देर रात पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। इस मामले में एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस के ही युवक ने गलत कार्य किया है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल परीक्षण के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।























