भारत ने 6 विकेट से जीता दूसरा मुकाबला:सीरीज 1-1 की बराबरी पर

Voice of news 24

30Jan2023 14:35PM

टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का डिसाइडर मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भारत के टी-20 इतिहास का पहला मैच है, जिसमें कोई छक्का नहीं आया है। मैच में 14 चौके लगे। इनमें से 6 कीवी और 8 भारतीय बल्लेबाजों ने जमाए।

रविवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैंपमैन 14-14 और ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे 11-11 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। कप्तान हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के हिस्से एक-एक विकेट आया।

100 रनों का लक्ष्य भारत ने एक गेंद रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। ईशान किशन ने 19 रन जोड़े। माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.