जीत के साथ वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहेगा भारत, श्रीलंका से पहला वनडे आज,

Voice of news 24

10Jan2023 11:54AM

टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ साल का पहला वनडे मैच खेलेगी। गुवाहाटी में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने जा रहे इस मैच को टीम के मिशन वर्ल्ड कप के शंखनाद के तौर पर भी देखा जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। इस वजह से अब से लेकर टूर्नामेंट शुरू होने तक देश में होने वाला हर वनडे मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगा।सेलेक्टर्स ने कप्तान रोहित शर्मा से लेकर अनुभवी विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे सीनियर प्लेयर को सीरीज में उतारने का फैसला किया है। पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी लिस्ट में शामिल था, लेकिन उन्हें अभी और आराम दिए जाने का फैसला किया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.