ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती सीरीज:साउथ अफ्रीका ने तीसरा टेस्ट ड्रॉ कराया,

 voice of news 24

08Jan2023 23:56PM

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। बारिश से बाधित रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 4 विकेट पर 475 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। वहीं अफ्रीका की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई।

आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दिया। अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 106 रन बना कर कंगारुओं के क्लीन स्वीप के मनसूबे पर पानी फेर दिया।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया। ब्रिस्बेन में खेला गया पहला मैच कंगारुओं ने छह विकेट से जीता था, वहीं मेलबर्न में खेले गए मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 182 रनों अपने पक्ष में किया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.