एशिया कप 2023 में एक ही ग्रुप में शामिल हैं भारत और पाकिस्तान की टीमें

Voice of news 24

05Jan2023 17:35 PM

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 में एक बार फिर आमने-सामने होंगी

दरअसल, एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 2023 के लिए कैलेंडर जारी किया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा है। इसका सीधा सा मतलब है कि दोनों टीमें आपस में मुकाबला खेलेगी।
भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में तीसरी टीम क्वालीफायर के जरिए तय होगी। बता दें इस साल एशिया कप का आयोजन वनडे प्रारूप में खेला जाना है।
दूसरे ग्रुप में हैं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
छठा एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेला गया था, जिसमें श्रीलंका टीम विजेता रही थी। गत विजेता श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ दूसरे ग्रुप में शामिल है।
पिछले साल सितंबर में खेले गए एशिया कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। ऐसे में आगामी एशिया कप में भारत अपने प्रदर्शन में हर हाल में सुधार करना चाहेगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.