36 साल बाद जीता अर्जेंटीना:फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया

 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस-अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। कतर के लुसैल स्टेडियम में 118वें मिनट में कीलियन एम्बाप्पे की हैट्रिक से फ्रांस ने बराबरी की। 108वें मिनट में लियोनल मेसी के गोल से अर्जेंटीना 3-2 से आगे हो गया था। लेकिन, एम्बाप्पे के गोल से स्कोर 3-3 हो गया।

 अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया।

अब देखें पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

1-0 : फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा।

1-1 : अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा।

1-1 : फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने मार्टीनेज ने रोक लिया।

2-1 : अर्जेंटीना के पाउलो डीबाला ने गोल दागा।

2-1 : फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए।

3-1 : अर्जेंटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागा।

3-2 : फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागा।

4-2 : अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा