Voice of news 24
17Dec 2022 22:38PM
100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
गोरखपुर । आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने कच्ची एवं अवैध शराब के विभिन्न स्थानों पर आबकारी निरीक्षक सेक्टर- 01 अरविन्द कुमार मिश्रा एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 02 मिथलेश कुमार द्वारा दबिश दी गई, थाना- रामगढ़ ताल के अन्तर्गत रामपुर, थाना- खोराबार के अन्तर्गत जंगल अयोध्या प्रसाद एवं बिन्दटोलिया में दबिश की कार्रवाई की गई, कार्रवाई के दौरान लगभग 100 ली अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 03 अभियोग पन्जीकृत किया गया।


















