भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में हासिल की सबसे बड़ी जीत

Voice of news 24

10 Dec 2022 19:17 PM

भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 227 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने इससे पहले 11 अप्रैल 2003 को उसके खिलाफ ढाका में 200 रन से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई।

भारत की जीत के हीरो ईशान किशन और विराट कोहली रहे। किशन ने 210 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। अनुभवी विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद पर 37 रन बनाए। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और उमरान मलिक को 1-1 सफलता मिली।

बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए शाकिब अल हसन ने 50 गेंद पर 43 रन बनाए। कप्तान लिटन दास 29, यासिर अली 25 और महमूदुल्लाह 20 रन बनाकर आउट हुए। उसके लिए गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.